{"_id":"5b8c261642c79246773ebd40","slug":"81535911446-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बंटवारे के विवाद में भिड़े, तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बंटवारे के विवाद में भिड़े, तीन पकड़े
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान बंटवारे के विवाद में भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खादरवाला में एक ही परिवार के दो भाइयों में मकान बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से अशरफ और दूसरे पक्ष से मुकर्रम व हम्माद को हिरासत में ले लिया। तीनों लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
करंट से श्रमिक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित बैंक वाली गली में तीन दिन पूर्व निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के दौरान मिक्सर मशीन ऊपर से जा रहे हाईटेंशन लाइन के तार से टच हो गई थी। इससे मशीन में उतरे करंट से गांव सांझक निवासी आशु पुत्र मेहरजान की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी बॉबी घायल हो गया था। इस मामले में आशु के तयेरे भाई मौसम पुत्र मौअज्जम ने मकान मालिक गांव धनसैनी निवासी सुधीर चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में युवक घायल
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित एक होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मोहल्ला लद्दावाला निवासी फैसल पुत्र इरशाद बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।