{"_id":"5b3e68654f1c1bba248b4b6b","slug":"81530816613-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर पुलिस दौड़ी, सूचना झूठी निकली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की सूचना पर पुलिस दौड़ी, सूचना झूठी निकली
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी की झूठी सूचना देने वाले की तलाश
खतौली। गोकशी की झूठी सूचना देने वाले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस को बृहस्पतिवार करीब 10 बजे सूचना मिली की गांव खानजहांपुर में गोकशी की जा रही है। शिवसेना के कार्यकर्ता एकत्र होकर गांव में पहुंचे। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए थे। पुलिस को गांव के बाहरी छोर पर एक मकान के पास एक बछिया मिली। बछिया बीमार थी ओर वह पैर छटपटा रही थी। उसके पैरों पर एक रस्सी भी पड़ी थी। पुलिस ने पड़ोसी मकान मालिक सूखा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि सुबह उसने अपनी छत से नीचे देखा कि उसके मकान के बराबर में एक बछिया पड़ी हुई है। इसी भीड़ में से किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर सीओ डा. राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों से गोकशी के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बछिया कई दिनों से गांव में घूम रही थी। बछिया एक ग्रामीण के पशुओं के साथ चारा भी खाती थी। पुलिस की जांच पड़ताल में गोकशी की सूचना झूठी निकली। बछिया को शिवसैनिक राहुल ने पशु चिकित्सक से उपचार कराया।