{"_id":"5b0d9f3e4f1c1b916e8b53be","slug":"81527619390-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का शव 9 दिन बाद अटेरना पुल के पास मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर का शव 9 दिन बाद अटेरना पुल के पास मिला
Updated Wed, 30 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिन बाद किशोर का शव मिला
खतौली। गंगनहर में सोमवार को दोस्तों के साथ नहाते हुए किशोर पानी में डूब गया था। नौ दिन बाद किशोर का शव अटेरना गंगनहर पुल के पास मिल गया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सरधना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 16 वर्षीय सादिक पुत्र साजिद 21 मई को दोपहर मोहल्ले की रहने वाले दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नहाते हुए सादिक पानी में डूब गया। परिजनों के मुताबिक सादिक उस दिन रोजे से भी था। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को भी किशोर का तलाश कराने में लगाया था। इसके बावजूद किशोर का शव नहीं मिला था। मंगलवार की सुबह मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव अटेरना गंगनहर पुल के पास सादिक का शव पुलिस को मिला। सरधना पुलिस ने खतौली पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी पर परिजन अटेरना गंगनहर पुल पर पहुंचे। सरधना पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो परिजनों ने पहचान की। साजिद का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। सरधना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों सौंप दिया।