{"_id":"5aea0a744f1c1b9c098b7d42","slug":"81525287540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में गवाह बेटे को जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में गवाह बेटे को जान से मारने की कोशिश
Updated Thu, 03 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हत्या में गवाह बेटे को जान से मारने की कोशिश
जानसठ। गांव पिमोड़ा में पिता की हत्या के मामले में गवाह पुत्र को नामजद आरोपियों ने ही जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई तथा आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
गांव पिमोड़ा निवासी साइन खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपने खेत पर भूसा लेने को जुगाड़ लेकर जा रहा था। आरोप है कि पिता की हत्या में नामजद चार आरोपी रास्ते में तमंचे व तलवार लिए खड़े थे। इन चारों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन साइन जुगाड़ से कूदकर शोर मचाते हुए गांव की ओर भाग निकला। आरोपियों ने साइन को जान से मारने की नीयत से उसका काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर गांव में पहुंच गया। गांव पहुंचने पर उसने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अगस्त 2016 में उसके पिता सहीदू खां की मामूली विवाद में ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में गांव निवासी कामिल पुत्र असगर व असलम पुत्र फत्तू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह पिता की हत्या में वादी व गवाह खुद ही है। आरोप है कि नामजद आरोपी हत्या के मुकदमे की पैरवी न करने तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बुधवार को आरोपी पक्ष ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर आ गई है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।