{"_id":"5abd257d4f1c1bf0618b4648","slug":"81522345341-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से ट्रैक्टर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से ट्रैक्टर लूटा
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से ट्रैक्टर लूटा
खतौली। सफेदा रोड पर बुधवार की देर रात को तमंचों के बल पर किसान से ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाश लावड़ के गांव मेहलका के पास लूटा गया ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।
गांव गोयला निवासी किसान किशन बुधवार की रात करीब 11 बजे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए आया था। रात में ही किसान गन्ना डालकर खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। सफेदा रोड बाईपास पर किसान किशन को दो बदमाश मिले। इन बदमाशों ने तमंचों के बल पर किसान से ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाश ट्रॉली को सफेदा रोड पर छोड़कर सिर्फ ट्रैक्टर लूटकर ले गए। किसान ने इसकी जानकारी शुगर मिल के अधिकारियों को दी। मिल अधिकारियों ने अपने सभी गन्ना क्रय केंद्रों के कर्मचारियों को रात में ही सूचना दे दी कि अगर उनकी तरफ कोई ट्रैक्टर आए तो उसको रोक लेना। मिल अधिकारियों के प्रयास पर बदमाश लावड़ के गांव मेहलका के पास लूटा गया ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पता चलने पर मिल अधिकारी व किसान वहां पर पहुंचे और ट्रैक्टर को बरामद कर लिया।