{"_id":"5abbe1194f1c1bde298b4679","slug":"81522262297-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब के साथ तीन पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब के साथ तीन पकड़े
शामली। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को शहर के बरखंडी रोड से अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पेटी देशी शराब बरामद की है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम अमित, देवेंद्र और जोगेंद्र निवासी सरवरपीर कालोनी है।
पत्नी से जताया जान का खतरा
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके गांव के युवक से संबंध है। वह इस बात का विरोध करता है तो पत्नी उसे आए दिन तंग और परेशान करती है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित का आरोप है कि शादी के चार-पांच साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं है। वह तीन बच्चों का गर्भपात करा चुकी है। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
कब्जा मुक्त कराने की मांग
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी राजेंद्र ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पुश्तैनी मकान पर परिवार के कुछ लोग दीवार बनाकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। इससे उसके घर का मुख्य रास्ता बंद हो गया है। जब उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उसने बाबरी थाने पर भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई कर मकान की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।