फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अविवाहित दर्शाकर सरकारी मदद हड़पी

अविवाहित दर्शाकर सरकारी मदद हड़पी

Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अविवाहित दर्शाकर  सरकारी मदद हड़पी
चरथावल। पिछले साल दिसंबर में दहचंद गांव का अनुज कुमार सेना से अवकाश लेकर गांव आया हुआ था। उसी दौरान 19 दिसंबर को उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने उसकी पत्नी राखी देवी को 40-45 दिन बंदी बनाकर घर में रखा। ससुराल वालों ने मायके द्वारा दिया गया सोने और चांदी का जेवर, आधार कार्ड आदि हड़प लिया। पत्नी ने ससुर, सास और देवर समेत पांच लोगों पर पति के अविवाहित होने का फर्जी शपथपत्र देकर सेना से लाभ ले लिया है। सनसनीखेज आरोपों के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी गिरीशचंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग से रकम हड़पी है या नहीं इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवती की मौत
चरथावल। कुटेसरा गांव की एक युवती ने भाई से मामूली बात पर हुई कहासुनी में मौत को गले लगा लिया। शनिवार रात उसने कमरे में जाकर गेहूं में रखने वाली गोलियों खा ली। हालत बिगडने पर परिजन उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान रविवार सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव में गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed