{"_id":"59fb6b5a4f1c1b87698b8f98","slug":"81509649242-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कार सवारों ने किया छात्र का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कार सवारों ने किया छात्र का अपहरण
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े कार सवारों ने किया छात्र का अपहरण
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुआड़ा रोड पर कार सवार तीन युवकों ने छात्र का अपहरण कर लिया। तीनों युवक सरेराह चाचा की बाइक से छात्र को उतारकर ले गए। तहसील से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। छात्र के अपहरण से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस इस घटना को पैसों का लेनदेन मानकर जांच-पड़ताल कर रही है।
गांव मढ़करीमपुर निवासी आशु पुत्र देवी सिंह बृहस्पतिवार को अपने भतीजे कक्षा दस के छात्र रोहित पुत्र मान सिंह को लेकर किसी कार्य से खतौली आया था। दोनों चाचा-भतीजा शाम करीब साढ़े तीन बजे बुआड़ा रोड पर गुरुद्वारा के निकट बाइक पर खड़े थे। आशु ने बताया कि इसी दौरान कार सवार तीन युवक वहां आए। इन युवकों ने उसके भतीजे रोहित को बाइक से उतार कर जबरन कार में डालकर जानसठ रोड की ओर चले गए। घटना से घबराए आशु ने इसकी सूचना परिजनों को दी और उसके बाद पुलिस को भी सूचना कर दी। दिनदहाड़े छात्र के अपहरण से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार सवारों को तलाश किया। पुलिस ने नाकाबंदी भी इसके बावजूद कार सवारों का कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस आशु से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला लेनदेन का लग रहा है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करने और छात्र की बरामदगी को जुटी हुई है। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चला था।