{"_id":"59caa8074f1c1bb8538b49dc","slug":"81506453511-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजा
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने किशोरी से गैंगरेप के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों जेल भेज चुकी है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को किशोरी ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि गांव के ही सलीम, असलम, अकरम, अय्यूब ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर दस दिन तक बंधक बना कर गैंगरेप किया। सलीम व उसके साथी असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फरार आरोपी अकरम व अय्यूब को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मीरापुर में खूंखार कुत्तों का आतंक
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव भुम्मा, खेड़ी सराय व मुकल्लमपुरा में कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। इन कुत्तों ने जानवरों को निवाला बनाने के साथ एक बच्ची व एक युवक को भी घायल कर दिया।
गांव मुकल्लमपुरा में मांसाहारी कुत्तों ने आठ भेड़ के बच्चों को अपना शिकार बना लिया। कुत्तों के आतंक से भेड़ पालकों में दहशत व्याप्त है। मुकल्लमपुरा निवासी भेड़ पालक अशोक पुत्र मामचंद के सात तथा गोटी पुत्र कुंदन के एक भेड़ के बच्चों को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। पीड़ित भेड़ पालकों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर, गांव खेड़ी सराय निवासी नीटू पुत्र ज्ञानेंद्र पर हमला कर एक कुत्ते ने घायल कर दिया। गांव भुम्मा निवासी सात वर्ष की बच्ची अनम पुत्री फानू पर भी हमला कर घायल किया। इसी गांव के संजय की भैंस को भी हमला कर चोटिल किया। मीट बंदी के चलते कुत्तों का आक्रामक होना समाज के में भी दहशत पैदा कर रहा है। गांव वालों ने डीएम से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली चोरी की रिपोर्ट
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। बिजली विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल संबंधी समस्याओं का निदान कराया। शिविर में अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला, अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय, एसडीओ टेस्ट संजय निमेश, एसडीओ जानसठ भुवन राज सिंह, जेई मीरापुर संजय कुमार, बोबी लाल, राधिका, विरेंद्र चौहान आदि सक्रिय रहे। जेई ने बताया कि शिविर में करीब आठ लाख रुपये के बिल जमा कराए गए। शिविर में 95 उपभोक्ताओं के बिलों को ठीक किया गया। इसी दौरान बिजली चोरी के आरोप में 15 उपभोक्ताओं के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।