फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरों ने रेडीमेट की दुकान को खंगाला

चोरों ने रेडीमेट की दुकान को खंगाला

Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने रेडीमेट की दुकान को खंगाला
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। चोरों ने कस्बे के मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान से हजारों की नगदी और कपड़ा चोरी कर लिया। घटना से व्यापारियों में रोष फैल गया और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए थाने का घेराव किया। पीड़ित व्यापारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज ली गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला निवासी सुखपाल पुत्र मथनसिंह कस्बे के मैन बाजार कमलियान रोड पर अन्नू गारमेंट्स नामक रेडीमेट कपड़ों की थोक दुकान करता है। बृहस्पतिवार रात सुखपाल दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में दुकान में चोरी कर ली गई। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो घटना का पता चला। पीड़ित ने बताया कि चोर छत की ओर से दुकान में घुसकर गल्ले से करीब 25 हजार रुपये और करीब 20 हजार का कपड़ा चोरी कर ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। उधर, चोरी की जानकारी मिलने पर काफी व्यापारियों ने मौके पर पहुंच कस्बे में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोष प्रकट किया। थाने पहुंच कर घेराव किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


युवती बरामद, आरोपी फरार
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव सिकरेड़ा से भगाकर ले जाई गई युवती को बरामद कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया। गौरतलब है कि गांव सिकरेड़ा निवासी युवक ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि 12 अगस्त को उसकी बहन को कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी शादाब और उसके दो भाइयों ने बहला फुसला कर ले गए थे। पुलिस ने युवती को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की मौत
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। मीरापुर-रामराज रोड पर दस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। पंजाबी कालोनी निवासी रवि उर्फ राजू पुत्र रामकिशन धीमान संगीत सिनेमा के सामने 31 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई।

वांछित को जेल भेजा
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने थाना सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर से वांछित बदमाश अकरम पुत्र शब्बीर निवासी कोटला को एक छुरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी थाना सिविल लाइंस से एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था।


ट्रैक्टर बरामद कर लुटेरे को जेल भेजा
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। रामराज पुलिस ने हरियाणा के पलवल क्षेत्र से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर आरोपी मौसम पुत्र नूरुदीन निवासी भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में चार अभी बदमाश फरार हैं। पुलिस ने बताया कि करीब दो माह पूर्व इन बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed