{"_id":"59a5b87f4f1c1b0a278b46bc","slug":"81504032895-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाल काटकर घर में घुसे चोर
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बंद मकान का जाल काटकर अंदर घुसे चोरों ने हजारों की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह परिवार के लोगों को घटना का पता चला।
थाना क्षेत्र के गांव दाहौड़ के रहने वाले हरिओम पुत्र चंद्रपाल कई सालों से मोहल्ला गणेश गार्ड में मकान बनाकर रह रहे हैं। सोमवार रात को गांव दाहौड़ में परिवार में ही माता का जागरण था। हरिओम परिवार समेत गांव में चला गया था। उसी समय चोरों ने छत पर चढ़कर लोहे का जाल काटा और रस्से से मकान में उतर गए। चोरों ने मकान में रखी सेफ से करीब 35 हजार की नगदी व 15 तोले सोने व चांदी के जेवर और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। हरिओम मंगलवार सुबह परिवार के साथ मकान पर पहुंचा। मकान के गेट का दरवाजा खोला तो अंदर सारा सामान इधर उधर पड़ा हुआ था और सभी सेफ खुली हुई थी। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित हरिओम के मुताबिक नगदी समेत करीब साढ़े चार लाख रुपयों की चोरी हुई है। पीड़ित की ओर से पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी गई है।