फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रिश्तेदारों ने हड़पे जेवर और नगदी

रिश्तेदारों ने हड़पे जेवर और नगदी

Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने हड़पे जेवर और नगदी
मुजफ्फरनगर। पति की तबियत खराब होने पर रिश्तेदारों ने महिला जेवर और नगदी हड़प ली। शौहर की मौत के बाद भी सामान वापस नहीं किया। एक आरोपी ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने कप्तान से आरोपियों की शिकायत कर दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शनिवार सुबह कप्तान से शिकायत करने पहुंची। बताया कि चार फरवरी को पति की तबियत खराब हो गई थी। पीड़िता ने मदद के लिए अपने चार रिश्तेदारों को बुलाया था। पति की हालात खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। पीड़िता कार से पति को लेकर दिल्ली जाने लगी। इसी बीच चारों रिश्तेदारों ने दिल्ली जाने के कारण पीड़िता का 21 तोले सोना, 66 तोले चांदी और डेढ़ लाख की नगदी अपने पास रख ली। इसी बीच पति की मौत हो गई तो इसके चलते पीड़िता चार माह की इद्दत में बैठ गई। उससे वापस आने के बाद रिश्तेदारों से पैसे मांगे तो एक रिश्तेदार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा तथा सामान देने में आनाकानी करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर कप्तान के आदेश पर पुलिस ने रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग फैसले के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed