फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी करने  वाला युवक गिरफ्तार
पीेएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पुरकाजी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं गालीगलौज का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी का आईटी एक्ट की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

कुछ दिन पूर्व कस्बे के एक युवक ने पशु कटान पर पाबंदी लगाने से खफा होकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। वीडियो में युवक ने पास बंधे हुए एक पशु को काटने की चेतावनी भी दी थी। वीडियो में अन्य कुछ युवक भी मौजूद रहे, जो कि उससे सवाल-जवाब कर उसे उकसा कर उसकी वीडीओ बना रहे हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व वीडियो वायरल होने पर भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो गया था। भाजपाइयों ने पुलिस से आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू पुत्र मंगता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईटी एक्ट धाराओं के तहत आरोपी का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि युवक ने कुछ अन्य युवकों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिनकी तलाश करने के लिए टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed