फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नई मंडी में युवक पर हमले का प्रयास

नई मंडी में युवक पर हमले का प्रयास

Thu, 14 Mar 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
नई मंडी में युवक पर हमले का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कंबलवाला बाग निवासी ओमकार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि विगत आठ मार्च को वह घर से कार लेकर मार्केट जाने के लिए निकला था। आरोप है कि घर से कुछ ही दूरी पर जैसे ही वह पहुंचा, वहां पहले से खड़ी स्कार्पियो से दो युवकों ने उसे रोककर पिस्टल तानते हुए हमले का प्रयास किया। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों को चिह्नित कर उनसे सुरक्षा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पेरई से ग्रामीण संदिग्ध हालात में लापता
छपार। गांव पेरई निवासी सतीश कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ईश्वरचंद लाला (59) विगत दस मार्च की शाम करीब चार बजे बिना किसी को कुछ कहे घर से निकले थे। इसके बाद से ही वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए। हरसंभव तलाश के बावजूद उनका सुराग नहीं लगा, जिस पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed