फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक दबोचा

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक दबोचा

Wed, 13 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक दबोचा
तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना पुलिस ने गांव जमालपुर बांगर के जंगल में दबिश देकर अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो दर्जन से अधिक तमंचे व मस्कट के साथ ही कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमंचे तैयार कर बिजनौर व मीरापुर क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की बात कही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी के नेेतृत्व में मीरापुर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव जमालपुर बांगर के जंगल में दबिश दी। इस दौरान आम का बाग गुजरों वाला में एक युवक तमंचे बनाता रंगेहाथ पकड़ा गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 21 तमंचे, दो मस्कट, दो अधबने तमंचों के साथ ही कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अफजाल पुत्र हसन झोझा निवासी गांव सिकंदरपुर है, जो काफी लंबे समय से तमंचे बनाने के धंधे से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो तमंचा फैक्टरी से संबंधित होने के साथ ही एक डकैती का भी मामला शामिल है। पूछताछ में आरोपी अफजाल ने लोकसभा चुनाव के लिए तमंचे बनाने की स्वीकारोक्ति की है। तैयार किए जा रहे तमंचे व मस्कट जनपद बिजनौर व मीरापुर क्षेत्र में ही सप्लाई किए जाने थे। आरोपी से पूछताछ के बाद उससे असलाह खरीदने वाले आरोपियों के नाम हासिल कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने तमंचा फैक्टरी पकड़ने वाले इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज त्यागी के साथ ही पूरी पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नकद इनाम दिए जाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed