{"_id":"5c704479bdec22738442badb","slug":"71550861433-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, मेडिकल कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, मेडिकल कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर एटूजेड कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ टीनू पर तीन दिन पूर्व घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने विगत दिवस पुलिस ऑफिस में भी शिकायतीपत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर आरोपी विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निर्माणाधीन मकान में चोरी कर रहा युवक दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी निरंकार त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि वह मोहल्ले में ही मकान बनवा रहा है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक युवक निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़कर वहां से सरिये, चिनाई का सामान और अन्य सामग्री चोरी कर मकान के पिछले हिस्से में फेंक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे पीड़ित ने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मल्हूपुरा निवासी इसरार है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।