{"_id":"5c51ef63bdec2253344378cb","slug":"71548873571-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी/खतौली। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने मंगलवार को रतनपुरी थाने में तहरीर देकर बताया था कि 27 जनवरी को सुबह 8 बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री जंगल में घास लेने के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले तीन लोग उसकी पुत्र को गन्ने के खेत के अंदर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता ने अपने पिता को घटनाक्रम के बारे में बताया था। पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी को घर बताने पर चाकू से जान से मारने की भी धमकी दी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों शिवकुमार सैनी, पिंटू व सचिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने नामजद आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।