{"_id":"5c50a457bdec22736d6a0de4","slug":"71548788823-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में अपहरण कर देवबंद कोर्ट में हो गया पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ में अपहरण कर देवबंद कोर्ट में हो गया पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व मेरठ के टीपी नगर से एक व्यक्ति का अपहरण करने वाला रुड़की का बदमाश लूट के मामले में जमानत तुड़वाकर देवबंद कोर्ट में पेश हो गया। मंगलवार को मेरठ से एसओजी टीम इस मामले में बदमाश से पूछताछ करने के लिए देवबंद पहुंची थी।
रुड़की निवासी बदमाश राजकुमार पुत्र साधु ने दो दिन पूर्व मेरठ के टीपी नगर से अमित कुमार नामक व्यक्ति का अपहरण किया था। इस मामले में अमित के परिजनों ने राजकुमार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। मेरठ में अपहरण करने के बाद राजकुमार ने सोमवार को देवबंद में एसीजेएम की कोर्ट में जमानत तुड़वाकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि राजकुमार पर वर्ष 2006 में देवबंद में लूट का मामला दर्ज है और वह इस मामले में जमानत पर चल रहा था। इतना ही नहीं पिछले करीब एक वर्ष से राजकुमार के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू भी जारी किया हुआ है। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जब अपहरण की जांच में जुटी मेरठ एसओजी को बदमाश के देवबंद कोर्ट में पेश होने की जानकारी हुई तो मंगलवार को टीम अमित के भाई नीमित को साथ लेकर उससे पूछताछ करने के लिए देवबंद पहुंची। अमित के भाई नीमित के मुताबिक राजकुमार से उसके भाई की पुरानी रंजिश चल रही है और उसी के चलते उसने उसका अपहरण किया है।