{"_id":"5bd8a2afbdec22695c1f5de0","slug":"71540924079-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की नाक नीचे हो रहा अवैध रेत खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई विभाग की नाक नीचे हो रहा अवैध रेत खनन
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े पैमाने पर कर रहे माफिया रेत का स्टॉक
खतौली। गंगनहर में पानी कम होने के बाद रेत खनन माफिया बड़े पैमाने पर गंगनहर का सीना चीर कर रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। यह अवैध खनन सिंचाई विभाग की नाक के नीचे बेखौफ हो रहा है। रेत खनन से कई ग्रामों का मार्ग बाधित हो गया है।
विगत कई दिनों से बुआड़ा गांव से लेकर सठेड़ी गंगनहर पुल तक बड़ी मात्रा में रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। सिंचाई विभाग तथा पुलिस प्रशासन इस हालात को देख कर भी अंजान है। खलासी पुल के निकट ट्रैक्टर ट्रॉलियां तथा भैंसा बुग्गी से रेत निकाला जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर कीचड़ फैल गई है। मार्ग पर फिसल कर वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। मार्ग में फैली कीचड़ से गांव रायपुर नंगली, फुलत, चंदसीना, अंबरपुर, मथेड़ी आदि का मार्ग भी बाधित हो गया है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा गया है।
ृ