{"_id":"5b9417c2867a557f015d1813","slug":"71536432066-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की रोड स्थित वर्कशॉप में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की रोड स्थित वर्कशॉप में करंट से युवक की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित वर्कशॉप में काम करने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन जबरन उसका शव ले गए। इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी गुफरान (45) पुत्र मुश्ताक शहर के रुड़की रोड पर राधास्वामी सत्संग न्यास के पास स्थित एक वर्कशॉप में काम करता था। शनिवार सुबह वर्कशॉप में काम करने के दौरान अचानक उसे एक मशीन से उतरे करंट ने चपेट में ले लिया। जब तक वर्कशॉप के अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, वह अचेत हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी किसी तरह उसे करंट से हटाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी जिला अस्पताल में पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए जबरन लाश लेकर चले गए। जिला अस्पताल की तरफ से पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है।