{"_id":"5b8c25f542c792766f1bc649","slug":"71535911413-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा हत्याकांड:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा हत्याकांड:
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/तितावी। बुड़ीना खुर्द निवासी युवती की चरथावल क्षेत्र में हुई हत्या उसी के गांव दो युवकों ने ही कराई थी। एक साथ दो युवकों से प्रेम संबंध रखने के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि तितावी क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी सीमा पत्नी रामकिशन की 30 अगस्त की सुबह चरथावल क्षेत्र के गांव हैबतपुर-सिंगलपुर के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चरथावल थाने में पिता रामकिशन ने गांव बुड़ीना खुर्द निवासी शाहनवाज उर्फ सोना पुत्र साजिद व उसके साथी असरानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तितावी थाना पुलिस ने बघरा बस स्टैंड के पास से शनिवार देर रात नामजद आरोपी शाहनवाज उर्फ सोना पुत्र साजिद को हत्या में प्रयुक्त तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सीमा की हत्या कराने की बात कबूलते हुए साजिश का खुलासा कर दिया।
एसएसपी के अनुसार हत्यारोपी शाहनवाज उर्फ सोना के सीमा के साथ करीब चार साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। बीच में कुछ समय के लिए सीमा के गांव निवासी सौभान पुत्र निसार के साथ भी प्रेम संबंध बन गए। सीमा की बेवफाई सोना व सौभान को नागवार गुजरा और दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। आरोपियों ने सहारनपुर निवासी परिचित छोटू उर्फ नसीम को बुलाकर सीमा की हत्या करने के लिए तैयार किया। 30 अगस्त को साजिश के तहत सौभान व छोटू मुंह पर कपड़ा लपेटकर जंगल में सीमा का इंतजार करने लगे, जबकि शाहनवाज उर्फ सोना गांव से ही सीमा के घर से निकलने के बाद उसका पीछा करते हुए दोनों को उसकी पल-पल की लोकेशन देने लगा। इसके बाद खेत पर पहुंचने के बाद छोटू उर्फ नसीम ने सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी। सीमा के साथ रही उसकी सहेली सोनम ने हत्यारोपियों को पहचानकर ग्रामीणों को उनके बारे में जानकारी दे दी। एसएसपी ने बताया कि दो हत्यारोपी छोटू उर्फ नसीम, सौभान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।