फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पिता-पुत्र लाखों की ठगी कर हुए फरार

पिता-पुत्र लाखों की ठगी कर हुए फरार

Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र लाखों की ठगी कर हुए फरार
पिता-पुत्र से लाखों की ठगी कर हुए फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली निवासी पिता-पुत्र लोगों के लाखों रुपये ठग कर फरार हो गए। फरार हुए पिता-पुत्र ने सेवानिवृत्त शिक्षक समेत व्यापारियों, कारोबारियों और कर्मचारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। उनकी ठगी में उनके दामाद ने भी साथ दिया। पीड़ितों ने एसएसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। कप्तान ने इस संबंध में खतौली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है।

खतौली के मौहल्ला दुर्गापुरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र सिंह वर्मा ने एसएसपी अनंत देव से मिल कर ठगी की जानकारी दी। प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वो पमनावली इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक और हार्ट पेसेंट है। रिटायरमेंट के बाद उन्हें रुपयों मिला था। खतौली के ही मोहल्ला कानून गोयान निवासी अनिल जैन उर्फ नानू जैन और उसका पुत्र शक्ति जैन लाटरी का काम करते है। दोनों पिता-पुत्र ने वीरेंद्र सिंह वर्मा से करीब 4 लाख 50 हजार रुपये ये कह कर लिए थे कि जब उनकी बीमारी में रुपयों की जरूरत होगी तो वे दे देंगे। विगत दिनों जब वीरेंद्र सिंह वर्मा की हालत बिगड़ी और उन्हें दिल्ली में उपचार दिलाया गया तो आरोपी पिता-पुत्र ने रुपये वापस नहीं दिए। इसी दौरान दोनों यहां मकान बेच कर रातों रात शहर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उधर, इन दोनों ने खतौली के अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया। अनिल जैन ने अपने दामाद मंगलौर निवासी सिद्धार्थ जैन को साथ लेकर लोगों से ठगी की। ठगी के शिकार हुए खतौली निवासी गौरव जैन, मुकेश गोयल, ओमवीर सिंह, बाबूराम, आशीष बंसल ने भी एसएसपी से इनकी शिकायत की। भाइयों की नौकरी लगाने के नाम पर गौरव जैन ने तीन लाख रुपये, मुकेश गोयल से बेटी की नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये, ओमवीर सिंह से मकान के बयाने के रूप में दो लाख रुपये, बाबूराम व आशीष बंसल से मध्य प्रदेश में लेमन ग्रास के बिजनेस में उनकी साझेदारी के नाम पर उनसे ढाई-ढाई लाख रुपये ठगे है। एसएसपी ने खतौली पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed