{"_id":"5b3142cc4f1c1b624d8b820f","slug":"71529955020-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपार थाने में अचानक चली गोली से महिला मुंशी बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपार थाने में अचानक चली गोली से महिला मुंशी बेहोश
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार थाने में अचानक चली गोली से महिला मुंशी बेहोश
छपार। थाने में महिला मुंशी ने दरोगा के लोड सर्विस रिवाल्वर से छेड़छाड़ की, तो अचानक गोली चली जो दीवार में लगी। अगर सामने चलती तो कई लोग आफिस में खडे़ थे।
थाने में तैनात एक दरोगा ने अपना सर्विस रिवाल्वर जमा करने के लिए दफ्तर में तैनात एक महिला मुंशी को दिया। लापरवाह दरोगा ने यह नहीं देखा कि रिवाल्वर लोड है। मुंशी ने रिवाल्वर के साथ छेड़छाड़ शुरू की तो अचानक गोली चल गई। गोली दीवार में लगी। आफिस में धुआं भर गया और थाने में हड़कंप मच गया। आफिस जो लोग कार्य के लिए खडे थे बाहर की ओर भागे और सभी पुलिस कर्मी आफिस की ओर भागे। देखा तो महिला मुंशी बेहोश हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठोर भी आफिस से बाहर निकले और मामला देख उनको पसीने छूट गये। उन्होंने दोनों को खरी खोटी सुनाई। घंटों तक विचार विमर्श के बाद मामले में शांत रहने को कहा और अधिकारियों को सूचना नहीं दी। थाने की दीवार पर गोली लगने का निशान है। सीओ सदर रिजवान अली का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।