{"_id":"5b2bf73b4f1c1b624d8b772a","slug":"71529607995-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बदमाशों ने हजारों की नगदी व बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बदमाशों ने हजारों की नगदी व बाइक लूटी
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बाइक सवार को लूटा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बाइक सवार को तमंचों के बल पर आतंकित कर हजारों रुपये की नगदी सहित बाइक और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक सवार के साथ मारपीट की। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी की। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। लूट की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
मुरादनगर निवासी सुहेल पुत्र मोहम्मद उमर बृहस्पतिवार को करीब एक बजे बाइक से थाना भोपा क्षेत्र के गांव जौली में अपने नाना के यहां जा रहा था। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास पीछे से तेजी से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए सुहेल की बाइक को रुकवा लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए सुहेल से पांच हजार रुपये की नगदी व बाइक समेत मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सुहेल के साथ मारपीट की। बदमाश लूटपाट के बाद सराय रसूलपुर के पुल की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लूट की सूचना से थाना मंसूरपुर व थाना सिखेड़ा पुलिस भी सराय रसूलपुर गंगनहर पुल के पास पहुंची। सूचना पर मुख्यालय से क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्राइम ब्रांच व तीन थानों की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए रास्तों की घेराबंदी भी की। घेराबंदी करने के बावजूद बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है।