{"_id":"5b0da0d54f1c1b956e8b545d","slug":"71527619797-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा दस साल से कर रहा है युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महात्मा दस साल से कर रहा है युवती से रेप
Updated Wed, 30 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा पर लगाया दुराचार का आरोप
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक महात्मा पर दस साल तक उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी देहात ने मामले की जांच करा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पर आकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार वह बचपन से ही अपने नाना के यहां रहती है। नाना के घर पर एक महात्मा का आना जाना था। आरोप है उसी दौरान दस साल पहले महात्मा ने उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़िता का आरोप है कि महात्मा की हरकत के बारे में उसने ननिहाल वालों को भी बताया था, मगर किसी ने पीड़िता का साथ नहीं दिया। जिस कारण आरोपी महात्मा बीते दस साल से लगातार पीड़िता के साथ रेप करता आ रहा है। पीड़िता ने पुलिस अफसरों से मिल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी देहात अजय सहदेव का कहना है कि युवती ने शिकायत पत्र देकर एक महात्मा पर दस साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जिसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।