{"_id":"5aac12d84f1c1bbf758b5c8b","slug":"71521226456-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पीड़ित का ही कर दिया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पीड़ित का ही कर दिया चालान
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जानसठ।
गांव उत्तरी घटायन निवासी किसान विपिन के खेत गांव निवासी सोनू पुत्र बीरबल के खेत के बराबर में हैं। बृहस्पतिवार रात सोनू रजवाहे का पानी अपने खेत में खोलकर घर आकर सो गया और रातभर उसने खेत पर जाकर नहीं देखा। उसका पड़ोसी किसान विपिन सुबह खेत पर गया तो उसके खेत में पानी भरने से सारी फसल खराब हो गई है। जिसकी शिकायत विपिन ने शुक्रवार सुबह सोनू के घर जाकर की। सोनू के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि विपिन ने घर में घुसकर मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर विपिन को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। गांव प्रधान प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र, रणवीर सिंह, जितेंद्र, सेहंद्र आदि ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी किया था। ग्रामीणों में एक पक्षीय कार्रवाई से पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।