फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेल जाते समय आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

जेल जाते समय आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 11 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जेल जाते समय आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा जेल में दाखिल करने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने आत्महत्या करने के लिए रेल के आगे कूदने का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में सिविल लाइन थाने के कांस्टेबल ने बताया कि वह एक मामले में जेल भेजे गए शाहपुर के गांव काकड़ा निवासी सुदेश कुमार पुत्र लक्ष्मण को अदालत में पेश करने के बाद वारंट बनवाकर जेल छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि उसने धमकी दी कि यदि उसे जेल भेजा गया तो वह आत्महत्या कर लेगा। आरोप है कि जेल के पास रेलवे लाइन पर पहुंचने पर आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदने का प्रयास किया। किसी प्रकार पुलिस ने उस पर काबू कर उसे जेल में दाखिल किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। गौरतलब है कि प्लाट के विवाद में सुदेश ने धर्म परिवर्तन करने और आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। जिसे शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बाद में उसे सिटी मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


हत्यारोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला
मुजफ्फरनगर। हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी का आपराधिक इतिहास जानने के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी पुलिस यहां शहर कोतवाली पहुंची। बनफला थाने की पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार निवासी मनसाद हत्या के मामले में नैनीताल जेल में बंद है। हल्द्वानी पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस से आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार को आई विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को साथ ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि छपार निवासी विवाहिता को उसका पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव साथ ले गए।

सड़क हादसों में कई यात्री घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिखेडा निवासी नदीम पुत्र रहीस खान और नसीम पुत्र कालू बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बीवीपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनो घायल हो गए।इनके अलावा अन्य घायलों मांगेराम पुत्र शादीराम, गढी नौआबाद निवासी रोहित पुत्र राजपाल, बुढ़ाना मोड़ निवासी अवधेश, रामपुरी निवासी रोहित पुत्र संजय सिंह व आखलौर निवासी बबलू पुत्र साधू को भी उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सड़क पर पड़ा मिला अधेड़
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति कृष्णा पैलेस के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के पास से कपडों का एक बैग और कुछ नकदी मिली है।


धोखाधड़ी का मुकदमा
मुजफ्फरनगर। आबूपुरा निवासी नचीकांत गर्ग ने तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखाधड़ी कर कारोबार करने के लिए आरोपियों ने उससे लाखों रुपये लिए थे। अब वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed