{"_id":"5a28412a4f1c1bc45b8ba8bb","slug":"71512587562-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई को भेजे नकली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरबीआई को भेजे नकली नोट
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नोटबंदी के दौरान रिजर्व बैंक के चेस्ट में 500 और 1000 के नकली नोट जमा करने पर आरबीआई के अधिकारी की ओर से रुड़की रोड की ओबीसी शाखा के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रुड़की रोड पर स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स द्वारा नोट बंदी के दौरान पुरानी करेंसी के नोट एकत्र कर भारतीय रिजर्व बैंक के चेस्ट में जमा कराए थे। जांच के उपरांत आरबीआई के खजाने में जमा कराए गए नोटों में से 1000 के 65 नोट तथा 500 के आठ नोट नकली पाए गए। रिजर्व बैंक द्वारा एसएसपी मुजफ्फरनगर को बैंक द्वारा जमा कराए गए नोट व एक प्रार्थना पत्र भेजा है, जिसमें बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने और नोटों की जांच नोट प्रेस कानपुर या कलकत्ता से कराये जाने की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले में सिविल लाइन पुलिस को आदेशित किया। जिस पर पुलिस ने इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला फ्रेंड्स कालोनी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर कर पड़ोसियों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइन पर दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता प्रवीणा त्यागी ने बताया कि शाहपुर के गांव निरमानी निवासी आशू त्यागी ने कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुसकर उसके पुत्र प्रिंस पर हमला किया। जिसका विरोध करने पर हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुन कर पड़ोसी के लोगों ने हमलवारों से उन्हें बचाया। आरोपी हमलावर उन्हें जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।