फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बालक लापता, अपहरण की आशंका जताई

बालक लापता, अपहरण की आशंका जताई

Fri, 10 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बालक लापता, अपहरण की आशंका जताई
तीन साल का बच्चा अचानक लापता
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तीन साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अजयपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके तीन साल के बेटे नंदू को बृहस्पतिवार की सुबह उसका दादा अपने साथ पूजा पाठ करने के लिए साथ में लेकर पैठ रोड भवानी मंदिर में आए। दादा पूजा अर्चना करने लगे, इतने में नंदू खेलता हुए मंदिर से बाहर चला गया। दादा ने पूजा अर्चना करके नंदू का मंदिर के बाहर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बच्चे के लापता होने की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी मंदिर के पास पहुंच गए थे। परिजनों ने नगर के कई मोहल्लों में नंदू को तलाश किया। इसके बावजूद नंदू का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस से मिलकर बच्चे का अपहरण करने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर लेकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed