{"_id":"59f630ba4f1c1bc8678b845b","slug":"71509306554-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सरेआम छात्रों से कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सरेआम छात्रों से कार लूटी
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार (मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर सरेआम दिनदहाड़े दो छात्रों से कार, नगदी आदि सामान लूट कर सनसनी फैला दी। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने आला अधिकारियों से फोन कराया तो छपार पुलिस ने कार चोरी की तहरीर लेकर छात्रा को चलता कर दिया।
गाजियाबाद के एक कॉलेज में बी-टेक कर रहे छात्र अर्जुन चौहान और उसका साथी शिवम त्यागी के साथ यह वारदात हुई। दोनों छात्र रविवार दोपहर को अपनी लग्जरी कार से रुड़की अपने दोस्त सुधांशु त्यागी से मिलने जा रहे थे। ढाई बजे के करीब छपार क्षेत्र में बिजोपुरा चौराहे पर पहुंचे तो तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने इशारा कर कहा कि कार से सामान गिर गया है। यह सुनते ही कार चला रहे अर्जुन चौहान कर कार रोक दी। इसी बीच बदमाशों ने दोनों पर तमंचे तान दिए और कार समेत दोनों से हजारों की नगदी, एटीएम, मोबाइल आदि लूट लिया। एक बदमाश कार लेकर और दूसरा बाइक लेकर वापस सिसौना की ओर फरार हो गए। सरेआम हाईवे पर हुई लूट की वारदात के शिकार हुए छात्रों ने राहगीरों को रोक कर मदद लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
छपार पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस पीड़ितों को भी डराने धमकाने में लगी रही। बाद में पीड़ितों ने आला अधिकारियों को फोन कराए तब पुलिस ने लूट के बजाए चोरी की तहरीर ली, जिसमें लिखवाया कि दोनों एक ढाबे पर कार खड़ी करके खाना खा रहे थे, यहीं से किसी ने कार चोरी कर ली। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को चलता कर दिया।