फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पचास हजार की नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

पचास हजार की नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी

Thu, 20 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार की नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी
शिक्षक के घर से राष्ट्रपति पुरस्कार चोरी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। शिक्षक के मकान में देर रात बदमाश छत के रास्ते घुस गए। बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक को राष्ट्रपति पुरस्कार के रूप में मिले मेडल को चुरा लिया। बदमाशों ने सेफ का ताला तोड़कर अंदर से पचास हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

कस्बे की नई तहसील के पीछे शिक्षक ब्रजपाल राठी का मकान है। मंगलवार को रात अध्यापक ब्रजपाल राठी गर्मी के कारण अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। उनके घर पर कई मेहमान भी आए हुए थे। देर रात चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में घुसकर सेफ का ताला तोड़कर सेफ में रखी करीब पचास हजार रुपये की नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इतना ही नहीं बदमाश शिक्षक को राष्ट्रपति पुरस्कार भी चुराकर ले गए। चोरी का पता बुधवार को सुबह सोकर उठने के बाद चला। घटना की तहरीर अध्यापक ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed