फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डॉ मनोज के हत्यारों का नहीं लगा सुराग

डॉ मनोज के हत्यारों का नहीं लगा सुराग

Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
डॉ मनोज के हत्यारों  का नहीं लगा सुराग
तितावी। पुलिस को अभी तक डॉ मनोज के हत्यारों का सुराग नहीं मिल सका है। न ही पुलिस अभी तक हत्या की वजह को तलाश सकी है। मृतक के ताऊ ब्रहमपाल निवासी मांड़ी ने तितावी थाने पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी 29 वर्षीय डॉक्टर मनोज पुत्र सतवीर सिंह की शुक्रवार देर रात करवाड़ा के जंगल में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसका बघरा में डेंटल क्लीनिक है। उसका छोटा भाई अंकित किसी काम के लिए मेरठ गया था, जहां से वह शुक्रवार देर रात गांव लौट रहा था। उसने फोन कर अपने भाई डॉ मनोज को हरसौली चेकपोस्ट पर बुलाया था। डॉ मनोज बाइक से रात्रि करीब नौ बजे हरसौली चेक पोस्ट पहुंचा और भाई अंकित को लेकर गांव की ओर चल दिया। खतौला-करवाड़ा के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से खड़े चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने चेहरे पर गोली मार कर मनोज की हत्या कर दी। जबकि उसके भाई अंकित ने जंगल में भाग कर अपनी जान बचाई। हत्या पर ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था। बाद में भाकियू नेता राकेेश टिकैत ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया था। देर रात मृतक के ताऊ ब्रह्मपाल की ओर से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करंट से चालक की मौत
तितावी। लालूखेड़ी में करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पंजाब के शहर लुधियाना के सुुुुभाष नगर निवासी प्रेम सिंह पुत्र गुरुमुख सिंह शुक्रवार रात ट्रक में सामान लेकर जा रहा था। लालूूखेड़ी में वह रुका और ट्रक की त्रिपाल सही करने के लिए ट्रक पर चढ़ गया। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed