फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर से फरार युवतियां हरियाणा से बरामद

घर से फरार युवतियां हरियाणा से बरामद

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर से फरार युवतियां  हरियाणा से बरामद
घर से फरार युवतियां हरियाणा में मिलीं
विज्ञापन

भौराकलां। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से फरार दो युवतियों को हरियाणा से बरामद कर लिया। मंगलवार को डॉक्टरी परीक्षण कराकर उन्हें अदालत में पेश कर बयान कराए जाएंगे। पुलिस ने चार आरोपी युवकों को भी हिरासत में लिया है।

भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 जून की रात दो युवतियों को पड़ोस के चार युवक बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गए थे। इनमें से एक युवती यहां अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में आई थी। युवती के परिजनों ने गांव के ही आरोपियों के खिलाफ भौराकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र राठौर ने बताया कि दोनों युवतियों को हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। मंगलवार में युवतियों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर अदालत में पेश किया जाएगा। चारों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। युवतियों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed