फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रामलीला टिल्ला पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े

रामलीला टिल्ला पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 04 May 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामलीला टिल्ला पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव होने से अफरातफरी मच गई। एक-दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर शुक्रवार शाम के समय युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच लाठी-डंडे चलने के साथ ही जमकर पथराव भी हुआ। अलग-अलग वर्ग के लोगों के बीच हुए इस संघर्ष से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कर स्थिति पर काबू पाया। पूछताछ में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस उन्हें चेतावनी देकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed