{"_id":"5cc34967bdec225f4c4ee7fa","slug":"61556302183-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने वृद्ध पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी ने वृद्ध पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपने पड़ोसी 60 वर्षीय वृद्ध पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया दिया। किशोरी के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह स्कूल जाते समय पड़ोसी वृद्ध ने उसकी भतीजी को घर में खींच कर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों से दुष्कर्म करने की घटना बताई। इसे लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि वृद्ध के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। किशोरी के चाचा व पड़ोसी वृद्ध के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला फर्जी बनाया जा रहा है।
मेधावी बच्चें सम्मानित
फोटो समाचार
मंसूरपुर। देव पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक विकास बालियान ने मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रथम कक्षा में अवनी, द्वितीय में अनन्या, तृतीय में नैना, चतुर्थ में आसमां, पांचवीं में समैया, कक्षा छह में वंशिका, कक्षा सात में राहुल, कक्षा आठ में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।