फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Thu, 28 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
अगवा कर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी एक नाबालिग छात्रा को अगवा करने के बाद दिल्ली में बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को जानसठ रोड पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुुहार लगाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 साल की बेटी 23 मार्च की सुबह नौ बजे स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। हरसंभव तलाश के बावजूद छात्रा का सुराग नहीं लगा तो अगले दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर नई मंडी थाने में दे दी थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम छात्रा जानसठ रोड पर बदहवास हालत में मिली, जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए, जहां से उसे डॉक्टर के यहां ले जाकर उपचार दिलाया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर छात्रा ने भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अगवा कर ले जाने और दिल्ली क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले में मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। वे बुधवार सुबह उसे लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, पुलिस जांच पड़ताल कर त्वरित कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed