फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौकीदार के घर दबंगों का हमला, पत्नी-बहू को पीटा

चौकीदार के घर दबंगों का हमला, पत्नी-बहू को पीटा

Sun, 24 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार के घर दबंगों का हमला, पत्नी-बहू को पीटा
चौकीदार के परिवार के साथ मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में चौकीदार के घर शुक्रवार की रात आरोपियों ने हमला कर दिया। चौकीदार के बेटों की तलाश कर रहे आरोपियों ने उनके नहीं मिलने पर उसकी पत्नी व पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। चौकीदार ने तहरीर देते हुए कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी घसीटा सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव का चौकीदार है। शुक्रवार रात वह गांव में ही चौकीदारी करने चला गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी शिमला व पुत्रवधू उषा ही घर पर रह गए थे। घसीटा ने बताया कि शुक्रवार की देर रात 12.30 बजे एक युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और मेन गेट का अंदर से लॉक खोलकर बाहर खड़े कई अन्य साथियों को भी भीतर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद शिमला व पुत्रवधू उषा को जगाकर उनसे बेटों के बारे में पूछा। उनके घर में नहीं होने की बात कहे जाने पर आरोपियों ने घर के सभी कमरों की तलाशी ली और चौकीदार के बेटों के नहीं मिलने पर घर में मौजूद सास-बहू के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी तमंचे लहराते हुए गोली मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। सूचना पर चौकीदार घर लौटा और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिस पर डायल-100 मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। चौकीदार ने घटना की तहरीर देते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed