{"_id":"5c704483bdec224dce1674f2","slug":"61550861443-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक जांच में फर्जी निकली फायरिंग की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरेंसिक जांच में फर्जी निकली फायरिंग की वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी में करीब चार माह पूर्व व्यापारी पर हुई फायरिंग का मामला जांच में फर्जी पाया गया है। व्यापारी ने बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को नामजद किया था। मामले की फोरेंसिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है, जिसके बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अभिषेक तायल ने 26 अक्तूबर 2018 को पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि वह शाम के समय दुकान पर खड़ा था। आरोप लगाया कि बाइक सवार युवकों ने उस पर फायरिंग की और फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने योगेश कुमार शर्मा को घटना में नामजद भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में घटना को संदिग्ध करार दिया था। हालांकि तीन दिन बाद अभिषेक तायल ने अपनी दुकान से एक गोली बरामद कर पुलिस को सौंपते हुए उसी गोली का इस्तेमाल फायरिंग में होना बताया था। मामला उलझता देख पुलिस ने दुकान के शीशे पर बने गोली के निशान के सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए थे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि फोरेंसिक जांच में भी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। एफएसएल जांच टीम ने जांच के लिए भेजी गई कॉटन स्वैब में किसी भी तरह का लैड, कॉपर व नाइट्राइट नहीं होने की पुष्टि की है। इंस्पेक्टर ने अब इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।