फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी को चाकू घोंपने का आरोपी गिरफ्तार

पत्नी को चाकू घोंपने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को चाकू घोंपने का आरोपी गिरफ्तार
हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजडू में मामूली विवाद के चलते पत्नी को चाकू घोंपने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू की कूंगर पट्टी निवासी शारिक का निकाह करीब दो साल पूर्व गांव रार्धना निवासी सीमा से हुआ था। मंगलवार दोपहर पत्नी के साथ मामूली विवाद के बाद शारिक ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू उसके पेट में घोंप दिया था। लहूलुहान सीमा ने किसी तरह घर से बाहर भागकर जान बचाई थी, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में विवाहिता के भाई ने आरोपी पति व अन्य ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी पति शारिक पुत्र सरफराज को बुधवार शाम गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उधर, पुलिस ने बुढ़ाना मोड़ रहबहे के पास से चेकिंग के दौरान राजू पुत्र रमेश निवासी मोरना, भोपा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का बिजली का तार और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। एसएसआई समयपाल अत्री ने बताया कि आरोपी राजू काफी समय से बिजली के तार चोरी के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed