फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़ा, एक फरार

मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़ा, एक फरार

Thu, 31 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में शातिर बदमाश पकड़ा, एक फरार
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी अपराधी फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना रतनपुरी प्रभारी एमएस गिल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश गांव कल्याणपुर के जंगल में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इंस्पेक्टर पुलिस टीम को साथ लेकर कल्याणपुर के जंगल में पहुंचे। जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दाउद पुत्र नाजिर निवासी गांव कल्याणपुर बताया। फरार होने वाले बदमाश का नाम आरिफ पुत्र कय्यूम निवासी कल्याणपुर है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश दाऊद पर मेरठ और मुजफ्फरनगर में हत्या सहित कई मुकदमे भी दर्ज हैं। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed