{"_id":"5c27b7cfbdec222e89469aec","slug":"61546106831-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगाई में फैक्टरी से हजारों रुपयों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिगाई में फैक्टरी से हजारों रुपयों का सामान चोरी
विज्ञापन
फैक्टरी से हजारों रुपयों का सामान चोरी
खतौली। फैक्टरी का ताला तोड़कर उसके अंदर से हजारों रुपयों की कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित महिला ने अपने ही देवर व उसके साथियों पर चोरी करने का आरोप लगाया है।
गांव तिगाई निवासी राजकली पत्नी रामगोपाल ने बताया कि उसके देवर और उसकी पत्नी ने उसके पति रामगोपाल और बेटे को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया था। उसके पति ने बैंक से ऋण लेकर गांव में ही मैगनेट बनाने की फैक्टरी लगाई थी। आरोप है कि पिछले महीने से उसके देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी का ताला तोड़कर उसके अंदर से पांच मशीनें, दो जेनरेटर, पुर्जे आदि कीमत सामान चोरी कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को भी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस अभी तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस को फिर से चोरी की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का नहीं परिवार में रंजिश का है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।