फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शाहदरा की युवती का खतौली में होने का पता चला

शाहदरा की युवती का खतौली में होने का पता चला

Wed, 19 Dec 2018 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शाहदरा की युवती का खतौली में होने का पता चला
दिल्ली की युवती की खतौली में तलाश
विज्ञापन

खतौली ( मुजफ्फरनगर) । शाहदरा (दिल्ली) से चार माह से फरार युवती का खतौली में होने का पता चला है। परिजन युवती को तलाश करते हुए खतौली में पहुंचे। परिजन प्रेमी युवक का फोटो लेकर नगर में घूम रहे हैं।

थाने पहुंचे पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार माह पूर्व शाहदरा से एक मोहल्ला निवासी उनकी पुत्री किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। शाहदरा के थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। युवती के कागजातों में से एक युवक का फोटो मिला। कागजातों में युवक का पता खतौली का लिखा हुआ था। उसी पता के आधार पर युवती के परिजन मंगलवार को युवक का फोटो लेकर खतौली में पहुंचे। परिजनों ने जानसठ तिराहे पर स्थित दुकानदारों को युवक का फोटो दिखाया। एक दुकानदार ने बताया कि फोटो में दिखने जैसे वाला युवक बैंक का काम करता है। परिजन बैंक संबंधित काम करने वाले को तलाश करते हुए उसी युवक के पास पहुंच गए। पता चला कि बैंक में काम करने वाला वह युवक नहीं है। बैंक संबंधित काम करने वाला युवक इन लोगों को लेकर थाने में पहुंचा। थाने में पहुंचे परिजनों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से युवती के फरार होने की बात बताई। परिजन नगर में युवक को तलाश करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed