फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम सचिव ने सेना के जवान से की गाली गलौज

ग्राम सचिव ने सेना के जवान से की गाली गलौज

Sat, 15 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ग्राम सचिव ने सेना के जवान से की गाली गलौज
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पानी की निकासी को लेकर नाला खुदवाने के बारे में आर्मी के जवान ने फोन पर ग्राम सचिव से पूछताछ कर ली। जिसको लेकर ग्राम सचिव सड़क उठे और जवान से फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जवान ने ग्राम सचिव की आवाज को मोबाइल में रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद जवान ने ग्राम सचिव का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जवान ने पुलिस को तहरीर देकर सचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव टिटौड़ा निवासी संजू पुत्र भोपाल ने अगस्त में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गांव में गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ती है। अधिकारियों से तालाब में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला खुदवाने की मांग की थी। संजू का भाई राजीव सेना में है। वह कुछ दिन के लिए अपने घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था। बृहस्पतिवार को राजीव ने अपने मोबाइल से ग्राम सचिव से नाला खुदवाने के बारे में जानकारी की। आरोप है कि इस पर सचिव भड़क गए और राजीव से गाली गलौज की। इतना ही नही सचिव ने गांव के प्रधान और ग्रामीणों से भी गाली गलौज की। राजीव ने अपने मोबाइल में सचिव की आवाज रिकार्ड कर ली। साथ ही इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि यदि ग्राम सचिव ने सैनिक के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है तो मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed