{"_id":"5c13fe79bdec2253e72fc5ef","slug":"61544814201-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का माल लेकर नहीं लौटाए रुपये, दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों का माल लेकर नहीं लौटाए रुपये, दी धमकी
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी इसरार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव न्याजूपुरा निवासी तीन लोगों ने करीब दो साल पूर्व उससे 3.90 लाख रुपये का माल उधार लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये भी कुछ समय के लिए उधार ले लिए। पीड़ित के अनुसार करीब एक माह बाद आरोपियों ने उसे 70 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी के 4.20 लाख रुपये नहीं दिए। आरोप है कि बाकी रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में कई बार पंचायत में आरोपियों ने रुपये लौटाने का वादा किए, लेकिन रुपये नहीं दिए। अब आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बैंक खाते से चार हजार रुपये निकाले
मुजफ्फरनगर। शहर के उत्तरी सिविल लाइन निवासी सतीश ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर दो दिन पूर्व एक युवक ने कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसके खाते से संबंधित जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से चार हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।