फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद नगर अध्यक्ष से अभद्रता, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

रालोद नगर अध्यक्ष से अभद्रता, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Mon, 29 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रालोद नगर अध्यक्ष से अभद्रता, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
रालोद नगर अध्यक्ष से अभद्रता
विज्ञापन

खतौली। रालोद के नगर अध्यक्ष अपने साथियों के साथ मारपीट के मामले में दो पक्षों के बीच समझाता कराने के लिए थाने में पहुुंचे। आरोप है कि थाने में इंस्पेक्टर ने नगराध्यक्ष के साथ अभद्रता कर दी, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर का कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में इंस्पेक्टर से बातचीत की।

रविवार की शाम को बुढ़ाना रोड पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। झगड़े की सूूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। दोनों पक्षों से परिवार के लोग रालोद नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद के पति वकील मंसूरी के पहुंचे। नगर अध्यक्ष अपने साथियों को लेकर थाने में दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता करने के लिए पहुंच गए। आरोप था कि थाने में इंस्पेक्टर ने नगराध्यक्ष के साथ अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुंचे। इंस्पेक्टर ने जिलाध्यक्ष को बताया कि वकील मंसूरी ने अपने रालोद का नगराध्यक्ष नहीं बताया था। बाद में बंद कमरे में इंस्पेक्टर और जिलाध्यक्ष की बातचीत हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इंस्पेक्टर ने खेद प्रकट किया है। इसलिए मामले का पटाक्षेप हो गया है। इसके बाद कार्यकर्ता थाने से वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed