फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर मारपीट

चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर मारपीट

Mon, 29 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर मारपीट
सवारी बैठाने पर चालकों में मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव कल्याणपुर में रोडवेज बस चालक और प्रेस की महिंद्रा पिकअप के चालक में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हो गई। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव सकौती निवासी सोनपाल पुत्र वेदपाल प्रेस की महिंद्रा पिकअप गाड़ी चलाता है। रविवार को वह सहारनपुर से वापस बुढ़ाना होते हुए मेरठ जा रहा था। उसने बुढ़ाना पहुंचकर अपनी गाड़ी में खतौली के लिए कुछ सवारी बैठा ली। जिसे लेकर वहां खड़ी खतौली डिपो की रोडवेज बस चालक से उसकी बहस हो गई। इसके बावजूद वह गाड़ी लेकर खतौली के लिए चल दिया। पीछे रोडवेज बस का चालक भी बस लेकर खतौली के लिए चल पड़। पिकअप चालक का आरोप है कि कल्याणपुर गांव में पहुंचा तो वहां रोडवेज बस के चालक कपिल कुमार निवासी अंछाड़, जिला बागपत ने उसकी पिकअप गाड़ी में साइड मार दी। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और उसमें सवार लोगों को भी मामूली चोेट आई। इसके बाद रोडवेज बस के चालक कपिल और पिकअप चालक सोनपाल के बीच मारपीट हो गई। जिसमें कल्याणपुर के ग्रामीणों ने बामुश्किल बीच बचाव कराया। इसके बाद दोनों पक्ष रतनपुरी थाने आ गए। जहां पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित में फैसला हो गया। पिकअप में हुए नुकसान की भरपाई रोडवेज चालक द्वारा दिए जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed