{"_id":"5bd4b5aabdec22698a470634","slug":"61540666794-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी में भैंस लूट के मामले में चार लोगों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी में भैंस लूट के मामले में चार लोगों से पूछताछ
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु लूट के मामले में चार लोगों से पूछताछ
रतनपुरी/खतौली। पूर्व प्रधान की डेयरी से भैंस लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर रतनपुरी एमएस गिल ने बताया कि रतनपुरी में बृहस्पतिवार की रात को पूर्व प्रधान नरेश कुमार की डेयरी से बदमाश डेयरी मालिक को बंधक बनाकर 18 भैंस और बाइक व मोबाइल लूट ले गए थे। इस घटना के खुलासे के लिए डॉग स्क्वाड के अलावा फोरेंसिक विभाग टीम की मदद ली गई थी। सर्विलांस टीम की मदद से घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल फोन की जांच की गई। बीटीएस के अनुसार संदिग्ध नंबरों की गहनता के साथ जांच की जा रही है। पुलिस की तीन अलग अलग टीमें इस मामले में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने सुरागरसी के आधार पर अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए मेरठ के निकटवर्ती थानों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। शीघ्र ही इस घटना का सटीक खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, घटना वाले दिन भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम ने एसपी देहात आलोक शर्मा और सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव को घटना के खुलासे के लिए शनिवार तक का समय दिया था। उन्होंने घटना के अनावरण न होने की स्थिति में रविवार को थाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।