फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान को बंधक बनाकर नकदी व भैंसा लूटा

किसान को बंधक बनाकर नकदी व भैंसा लूटा

Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
किसान को बंधक बनाकर नकदी व भैंसा लूटा
किसान को बंधक बनाकर नकदी व भैंसा लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में घेर की दीवार तोड़कर घुसे बदमाशों ने किसान को बंधक बनाकर हजारों की नकदी व कीमती भैंसा लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को ईंटों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी किसान भंवर सिंह शनिवार रात गांव के बाहरी छोर पर स्थित घेर में सोया था। देर रात किसी समय चार बदमाश घेर की दीवार तोड़कर भीतर घुस गए। इससे पहले घेर के बाहर एक कुत्ते को भोंकने पर बदमाशों ने ईंटों से मार-मार कर अधमरा कर दिया। आहट सुनकर नींद से जागे भंवर सिंह ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी ईंटों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने घायल भंवर सिंह के हाथ-पैर बांधकर उसे वहीं बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने भंवर सिंह से 1400 रुपये लूटने के साथ ही घेर में बंधा भैंसा खोल लिया और फरार हो गए। रविवार सुबह भंवर सिंह का बेटा कुलदीप घेर में पहुंचा, तो वहां का हाल देख हतप्रभ रह गया। कुलदीप के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भंवर सिंह को बंधनमुक्त करते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटना की सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश करते हुए जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित कुलदीप ने घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि किसान से नकदी व भैंसा लूटा गया है, जिसकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed