फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आश्रम के पुजारी और सेवको पर हमला कर घायल किया

आश्रम के पुजारी और सेवको पर हमला कर घायल किया

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आश्रम के पुजारी और सेवको पर हमला कर घायल किया
आश्रम के पुजारी और सेवकों पर हमला
विज्ञापन

भोपा। चार लोगों ने आश्रम में घुस कर पुजारी तथा सेवकों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

शुक्रताल स्थित त्यागी आश्रम के पुजारी राकेश मोहन त्यागी, निवासी मोरटा ,मुरादनगर जिला गाजियाबाद का आरोप है कि सात जून को उसी के गांव के रहने वाले उसके परिचित रामभूषण त्यागी, श्याम सुंदर उर्फ कन्नू त्यागी, पिंटू त्यागी, शीलू त्यागी आश्रम में मिलने आए थे। रात में आरोपियों द्वारा आश्रम के कैमरे बंद कर दिए और उसके सेवक राजपाल, राहुल को गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। राकेश मोहन ने आरोप लगाया कि जब उसने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ भी मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। मारपीट में तीनों लोगों को चोटें आई, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए भेजा। आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed