फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Wed, 30 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने सूजडू के जंगल में चल रही अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे तथा उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान को सूचना मिली थी कि सूजडू के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर रोहाना चौकी इंचार्ज राकेश शर्मा, वहलना चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव, एसआई अक्षय शर्मा, सिपाही अमित तवेतिया, सोमवीर सिंह, सुनील कुमार, दिनेश शर्मा आदि की टीम ने सुजडू के जंगल में बताए गए स्थान को घेरकर छापा मारा। वहां दो लोग तमंचे बनाते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से सात तमंचे, एक मस्कट, भारी मात्रा में अधबने तमंचे, कच्चा माल और उपकरण बरामद किए। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम इमरान पुत्र इनाम और अकरम पुत्र हनीफ निवासीगण नया गांव नंगला बुजुर्ग बताए। आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से तमंचे बना कर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed